मुजफ्फरपुर : अब अपराधियों को शीघ्र मिलेगी सजा

मुजफ्फरपुर। अब अपराधियों को शीघ्र सजा मिलेगी। इस संबंध में गृह विभाग के पत्र के तहत तैयारी शुरू कर दी गई है।कुख्यात अपराधियों पर लंबित केसों की सूची तैयार कर स्पीडी ट्रायल कराया जाएगा। इसको लेकर डीएम के अभियोजन, पुलिस, अस्पताल और उत्पादविभाग के अधिकारियों को पत्र लिखकर तीन माह तक के लिए मिशन मोड पर कार्य करते हुए केसों के डिस्पोजल में तेजी लाने पर जोर दिया है।प्राथमिकता के आधार पर जिले में अपराधियों को सजा दिलाने की दर बढ़ाई जाएगी। इसके लिए टीम भावना के साथ काम करते हुए डिस्पोजल के करीब

पहुंच चुके केसों में बचाव पक्ष के गवाह, बहस व फैसले के लिए लंबित अन्य बिंदुओं पर कार्य करने के लिए जोर दिया गया है। विशेष अधिनियमोंमें शामिल उत्पाद एक्ट,एसटी/एसटी, एनडीपीएस व पॉक्सो एक्ट में अभियोजन पक्ष को सशक्त बनाया जाएगा। सौजन्य : हिन्दुस्तान

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.