मुजफ्फरपुर : छठ पूजा के लिए सेंट्रल जेल में घाटों का निर्माण शुरू

मुजफ्फरपुर। छठ पूजा के लिए केंद्रीय कारा में घाटों का निर्माण किया जा रहा है। जेल प्रशासन की ओर से तालाब की साफ-सफाई शुरू कराने के साथ

बंदियों की सूची तैयार कर ली है। 220 से अधिक पुरुष और महिला बंदियों ने छठ व्रत करने के लिए अपना नाम दर्ज कराया है। जेल अधीक्षक ब्रिजेश सिंह मेहता

व जेलर सुनील कुमार मौर्य ने तालाब का निरीक्षण कर पानी निकालने का निर्देश दिया है। जेलर सुनील मौर्य के अनुसार जेल परिसर में छठ गीत

 

गूंजने लगा है। बंदियों के लिए व्रत से संबंधित प्रसाद, कपड़े और अन्य संसाधन मुहैया कराया जाएगा। जिन महिला बंदी के बच्चे उनके साथ है,उनके लिए नए कपड़े भी दिए जाएंगे। जबकि छठ व्रत के लिए 150 से अधिक जिला बल में तैनात सिपाही व पुलिस पदाधिकारियों ने छुट्टी के लिए

आवेदन दिया है। इनमें अधिकांश महिला सिपाही है। जिला पुलिस के वरीय पदाधिकारी छठ व्रत करने वाले पुलिसकर्मियों को तीन से पांच दिनों की छुट्टी दे रहे है। सौजन्य : प्रभात खबर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.