मुजफ्फरपुर: छठ पूजा पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए स्टेशनों पर बढ़ी निगरानी

मुजफ्फरपुर। छठ पूजा को लेकर दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों की सुरक्षा के लिए पूर्व मध्य रेल ने रेलवे स्टेशनों पर निगरानी बढ़ा दी है।

फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों के परिचालन यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ बढ़ गई है। इसको देखते हुए स्टेशनों पर रेल सुरक्षा बल की ओर से निरंतर चौकसीबरती जा रही है। डॉग स्क्वॉयड के साथ सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश ुमार ने बताया कियात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए प्रमुख स्टेशनों पर होल्डिंग एरिया बनाया गया है। साथ ही ट्रेन के आवागमन की जानकारी उपलब्ध कराने केलिए स्टेशनों पर मेगा माइक से भी लगातार उद्घोषणा की जा रही है। बताया कि असामाजिक तत्वों व भीड़ पर काबू करने के लिए मुख्य स्टेशनों

पर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है। रेल सुरक्षा बल व पुलिस प्रशासन के अतिरिक्त स्काउट व गाइड की भी तैनाती की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.