मुजफ्फरपुर: यूपी-बंगाल में छठ व्रती मुजफ्फरपुर के सिंघाड़ा से देंगे अर्घ्य

मुजफ्फरपुर। उत्तर प्रदेश और बंगाल में छठ व्रती मुजफ्फरपुर के सिंघाड़ा यानी पानी फल से अर्घ्य देंगे।शहर के सिंकदर पुर कुंडल के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के तालाबों और मन में सिंघाड़ा की खेती करने वालों लोगों ने तैयारी की है।सिकंदरपुर कुंडल निवासी नवल सहनी के अनुसार वे सिंघाड़ा लेकर यूपी के गोरखपुर तक जाते है।यहीं नहीं सिलीगुड़ी, वाराणसी सहित अन्य जगहों से छठ से पहले व्यापारी आते है। कुंडल में नवल के परिवार सहित तीन लोगों ने साझेदारी में सिंघाड़ा की खेती की है।

गायघाट प्रखंड के बेनीबाद भी इन लोगों ने खेती की है। जबकि राकेश कुमार का कहना था कि वे बाहर नहीं भेज पाते।

 

बिहार के ही अन्य जिलों के व्यापारी लेकर आते है। हफ्ता भर पहले से ही व्यापारी सिंघाड़ा खरीदने आ रहे है।

शुरूआत में पखवाड़े भर तक स्थानीय बाजारों में भी बिका। वहीं अब बाहर के व्यापारी भी आने लगे है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.