मुजफ्फरपुर । छठ पूजा के लिए कृत्रिम घाटों का निर्माण होगा। छठ व्रतियों को कोई असुविधा न हो इसके लिए तैयारी चल रही है।
डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद ने छठ घाट की तैयारी को लेकर वीडियो कांफ्रेंसिंग से नगर निगम अधिकारियों से तैयारी की जायजा लिया।
वहीं नगर आयुक्त ने विधायक विजेंद्र चौधरी और वार्ड पार्षदों के साथ बैठक कर इसकी समीक्षा की।
बताया कि आइटीआइ कैंपस, तीन पोखरिया और ब्रह्मपुरा सहित अन्य जगहों पर छठ पूजा के लिए कृत्रिम घाट का निर्माण होगा।

उन्होंने सिटी मैनेजर को निर्देश दिया कि वह पार्षदों से बात करके उक्त स्थान पर कृत्रिम घाट का निर्माण कराए।
वहीं आश्रम घाट व सीढ़ी घाट में जेसीबी लगाकर बैरिकेडिंग का भी काम शुरू कर दिया गया है
नगर विधायक ने कहा कि अब बहुत कम समय बचा हुआ है। जल्द से जल्द तैयारी पूरी कर लेनी चाहिए।
वार्ड पार्षद केपी पप्पू ने छठ घाट बेचने पर सख्त नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि निगम की ओर से छठ घाट तैयार कर दिया जाता है।
स्थानीय दबंग कपड़ा से घेर कर छठ घाट एक हजार से पांच हजार में बेचते है। इससे गलत मैसेज जाता है। गोला बांध रोड में अक्सर पानी लग जाने की वजह से दंडी छठ व्रतियों को परेशानी से बचाने के लिए निगम की ओर से पंपिंग सेट लगाने की मांग की गई।