मुजफ्फरपुर। सेंट्रल जेल में नक्सली और शराब कारोबारी से बरामद सिम डैमेज मिला है। इसके कारण मिठनपुरा पुलिस को दोनों मोबाइल नंबर का
सीडीआर नहीं मिल सका है। पुलिस जानना चाह रही है कि सेंट्रल जेल में नक्सली रोहित सहनी किस-किस से बात करता था। कहीं दुबारा अपने
संगठन को मजबूत करने के लिए तो नहीं मोबाइल का इस्तेमाल करता था। इसकी जांच में अब पुलिस को सीडीआर नहीं मिलने से काफी परेशानी हो
रही है। अब मिठनपुरा पुलिस ने दुबारा से जब्त दोनों मोबाइल के आइएमएआइ नंबर के आधार पर सीडीआर निकालने को सर्विलांस टीम को
भेजा है। थानेदार भागीरथ प्रसाद ने बताया कि सेंट्रल जेल से दो मोबाइल जब्त किया गया। उसके सिम का सीडीआर निकालने के लिए सर्विलांस टीम
को भेजा गया था, लेकिन सिम घिसा होने के कारण उसका सीडीआर नहीं मिल सका है। सिम घिसे होने से सुरक्षा में तैनात सिपाही भी संदेह के घेरे
में उनकी भूमिका की जांच की जा रही है। इधर, नगर डीएसपी रामनरेश पासवान ने इस कांड की समीक्षा की है। उन्होंने थानेदार को एक दर्जन से अधिक बिंदुओं पर जांच करने का निर्देश दिया है। सौजन्य : प्रभात खबर
