समस्तीपुर : वैज्ञानिक तरीके से किसान कर रहे गन्ना रोपाई

समस्तीपुर। किसानों से वैज्ञानिक तरीके से गन्ना की रोपाई शुरू कर दी है। ग्राम पंचायत राज मोहिउद्दीन नगर उर्फ रोसड़ा पूरब के महुली गांव मेंवैज्ञानिक तरीके से किसान बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ मूल समस्तीपुर के जिलाध्यक्ष कुमार रजनीश ने शुरू की। उन्होंने बताया किमौसम के बदलते हुए परिवेश में कम लागत का उपयोग कर अधिक मुनाफा के लिए गन्ना की रोपाई की जा रही है। इसके लिए हसनपुर चीनी मिल के

कार्यपालक उपाध्यक्ष शंभू प्रसाद राय द्वारा प्रेरित करने और उचित सलाह के बाद अपनी खेतों में बेहतर एवं समुचित प्रभेदों का चयन कर तीन एकड़

भूमि में गन्ना रोपाई का शुभारंभ किया है। हसनपुर चीनी मिल प्रक्षेत्र के अक्टूबर फसल में प्रथम शुभारंभ महुली गांव में ही हुआ है। वहीं बारिश केकारण पंद्रह दिन विलंब से गन्ना रोपाई का काम शुरू हुआ है। गन्ना रोपाई के दौरान चीनी मिल हसनपुर के वरिष्ठ ईख प्रबंधक पी. के. मंडल औरउनके सहयोगी शंभू पाठक और विपुल कुमार मौजूद थे। मौके पर नथुनी यादव, विजय पासवान, गगन कुमार, राम विलास पासवान, भीम पंडित भी

मौजूद थे। संघ के जिलाध्यक्ष और किसान कुमार रजनीश ने कहा कि अत्यधिक बारिश होने से किसानों के खेतों में पानी रहने से खेती करने मेंविलंब हुआ है। हालांकि पानी सूखने के बाद चीनी मिल हसनपुर के कार्यपालक उपाध्यक्ष शंभू प्रसाद राय के सलाह पर उन्होंने वैज्ञानिक तरीके से गन्ना लगा रहे है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.