मुजफ्फरपुर : मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और सुधार के लिए चलाया अभियान

मुजफ्फरपुर। निर्वाचक सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अंतर्गत जिला निर्वाचन पदाधिकारी मुजफ्फरपुर के निर्देश के तहत जिले भर में विशेष

अभियान चलाया गया। डीएम प्रणव कुमार के निर्देश के आलोक में सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी

विभिन्न मतदान केंद्रों पर भ्रमणशील रहे। उनके द्वारा उक्त अभियान की सतत मॉनिटरिंग की जाती रही। जिले के सभी मतदान केंद्रों पर मतदाता

 

सूची का विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत विशेष अभियान चलाकर मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और सुधार करने आदि को लेकर काफी

संख्या में प्रपत्र प्राप्त किये गए। प्रपत्र 06-8911,प्रपत्र 07-3063 एवं प्रपत्र 8-2538 प्राप्त किये गए। टोल फ्री नंबर 1950 पर कुल 16 शिकायतें प्राप्तहुई जिसका त्वरित निष्पादन किया गया। उप निर्वाचन पदाधिकारी मुजफ्फरपुर ने बताया कि कोई भी भारतीय नागरिक जिनकी आयु अर्हतातिथि 01-01- 20 22 को 18 वर्ष पूर्ण हो रही है वे अपना नाम वोटर लिस्ट में प्रविष्टि के लिए फॉर्म -6 में अपना आवेदन बीएलओ को दे सकते

हैं। अपने बूथ पर बीएलओ को नाम जोड़ने, हटाने ,सुधार करने एवं एक ही विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत एक बूथ से दूसरे बूथ में नाम स्थान्तरित करने हेतु

 

क्रमश: प्रपत्र-6 ,7, 8 एवं 8(क) में आवेदन दे सकते हैं। उक्त अभियान 21 नवंबर को पुन : सभी मतदान केंद्रों पर चलाया जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.