मुजफ्फरपुर : टोला स्तर पर बीमारी का डाटा होगा संग्रह

मुजफ्फरपुर। स्वास्थ्य विभाग ने विलेज मैपिंग का काम शुरू किया है। इसके अंतर्गत टोला स्तर पर बीमारी का डाटा संग्रह किया जाएगा। इसका एक बैंक

बनाया जाएगा। एसीएमओ डॉ. सुभाष प्रसाद सिंह ने बताया कि आद्री संस्था की ओर बीमारी के डाटा संग्रह का यह काम किया जा रहा है। इसमें

स्वास्थ्य विभाग की ओर से सहयोग कर रहा है। उन्होंने कहा कि बीमारी की जानकारी सामने आने के बाद महामारी बनने से पहले निगरानी हो जाएगी।

सरकार को यह जानकारी रहेगी कि इस जिले में किस तरह की खास बीमारी है। उसके हिसाब से इलाज का नेटवर्क मजबूत होगा। एसीएमओ ने बताया

कि विलेज मैपिंग में एएनएम को ड्यूटी दी गई है कि वह उप स्वास्थ्य केंद्र से जुड़े हुए सभी गांवों में जाकर लोगों से मिले और उनके बीच सर्वे करे।

सर्वे में स्वास्थ्य और बीमारियों से संबंधित जानकारियां हासिल करें। इसके बाद इसकी रिपोर्ट और बीमारियों का डेटा तैयार किया जाएगा। इस डेटा को

राज्य के आइडीएसपी कार्यालय और संबंधित उप स्वास्थ्य केंद्र और जिला सिविल सर्जन कार्यालय भेजा जाएगा।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.