मुजफ्फरपुर । सीबीएसई टर्म वन की परीक्षा में गलत सवाल आने पर छात्र अपना फीडबैक दे सकेंगे। परीक्षा के लिए तैयार ओएमआर शीट पर इसका

विकल्प दिया गया है। सीबीएसई ने परीक्षा के ओएमआर शीट जारी कर दिया। इसमें ए, बी, सी और डी ऑप्शन के आगे एक खाली बक्सा बना हुआ है।

इसमें छात्र अपना फीडबैक दे सकते है। सीबीएसई ने पहली बार परीक्षा में सवाल पर छात्रों से फीडबैक मांगा है। टर्म वन की परीक्षा 15 नवंबर से शुरू

होनी है। बताया जाता है कि परीक्षा में 60 प्रश्न पूछे जाएंगे जिसमें 45 का जवाब छात्रों को देना है। सीबीएसई ने कहा कि जिन 15 प्रश्नों के उत्तर
छात्रों को नहीं देने उन्हें खाली बॉक्स के आगे बने गोले में भर देंगे। कहा है कि बॉक्स में रिस्पांस देने से पहले छात्र पूरी तरह से अपने उत्तर से संतुष्ट
रहें। यदि बॉक्स में छात्र दिया जवाब सही रहा और उसने कोई गोला नहीं भरा तो समझा जाएगा कि छात्र का जवाब सही है। सौजन्य : हिन्दुस्तान



