मुजफ्फरपुर। पंद्रह नवंबर से जिले में आंगनबाड़ी खुलने के बाद चार प्रखंडों के बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों पर कुपोषण से बचाने के लिए फोर्टिफाइड चावल
पकाकर दिया जाएगा। आइसीडीएस की ओर से इसके लिए जिले के मुशहरी ग्रामीण, सरैया, कांटी और कुढ़नी प्रखंड का चयन किया गया है। इन प्रखंडों

के लिए गोदाम से 228 मीट्रिक टन चावल केंद्रों में देने के लिए उठाव किया गया है। केंद्र खुलने के बाद इस चावल का ही उपयोग करने को डीपीओ
चांदनी सिंह ने सभी सीडीपीओ को निर्देशित किया है। कहा है कि जिले में पहली बार प्रथम चरण में विभाग ने चार प्रखंडों के लिए फोर्टिफाइड चावल
भेजे है। आगे अन्य प्रखंडों के लिए भी निर्णय लिया जा सकता है। डीपीओ ने बताया कि जल्द ही सभी केंद्रों के लिए नया मेनू भी लागू किया जाएगा। अभी मेनू चयन को लेकर प्रक्रिया चल रही है।




