
MUZAFFAROUR : सेंट जेवियर जूनियर / सीनियर स्कूल, गोशाला शाखा के प्रांगण में चल रहे चार दिवसीय खेल-कूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन ग्रीन हाउस 41 अंकों के साथ प्रथम स्थान पर, येल्लो हॉउस 37 अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर एवं रेड हाउस 33 अंकों के साथ तृतीय स्थान पर कब्ज़ा जमाया.

खेल का शानदार प्रदर्शन करते हुए आज भी प्रतिभागियों की प्रतिभा ने अंकों के खेल में दिन भर उथल-पुथल मचाये रखा. खिलाडियों का उत्साह एवं विरोधी से आगे बढ़ने का जज्बा देखने लायक रहा. सभी हॉउस लीडर अपने-अपने हॉउस के खिलाडियों को प्रोत्साहित करते नज़र आये. अपने-अपने हॉउस का अंक बढ़ने के लिए सभी खिलाडी जी-जान से प्रयत्नरत रहे.

दर्शकदीर्घा में लगभग हजारों की संख्या में उपस्थित अभिभावकगण एवं छात्रगण तालियां बजा-बजाकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते रहे. विद्यालय का संपूर्ण वातावरण खेलमये रहा. वैसे तो आज बहुत सारे गेम्स खेले गए पर आज के खेल डीके मुख्या आकर्षण सैक रेस एवं स्किपिंग रहा. जिसमें लगातार दर्शकों ने तालियां बजा-बजाकर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया.






