मुजफ्फपुर। आइटीआइ में नामांकन के लिए 9 नवंबर से रजिस्ट्रेशन और च्वॉइस फिलिंग होगी। आइटीआइ प्रवेश परीक्षा के बाद मेरिट लिस्ट जारी
कर बीसीइसीइ ने कहा है कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व सीट आवंटन के लिए च्वॉइस फिलिंग के लिए केवल एक मौका ही दिया जाएगा। लिस्ट में शामिल

कोई अभ्यर्थी पहले राउंड में रजिस्ट्रेशन नहीं करता है या रजिस्ट्रेशन करने के बाद अपनी च्वॉइस फिलिंग नहीं करता है, तो दोबारा मौका नहीं मिलेगा।
बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (बीसीइसीइ) की ओर से कहा गया है कि रजिस्ट्रेशन व च्वॉइस फिलिंग वन टाइम की होगी। अंतिम रूप

से भरे गए विकल्पों की सूची सीट आवंटन से पूर्व अभ्यर्थी के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा। अगर कोई छात्र अपने आवंटित कॉलेज या
ब्रांच से संतुष्ट नहीं है, तो प्रोविजनल एलॉटमेंट ऑर्डर डाउनलोड करने के क्रम में अगले राउंड के लिए अपग्रेडेशन का चयन करना होगा।



