मुजफ्फरपुर। स्वास्थ्य विभाग ने आइएमए से जिले में बढ़ते डेंगू के मरीजों की रिपोर्ट मांगी है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ.सतीश कुमार ने आइएमए के अध्यक्ष को पत्र भेजा है।
उन्होंने निजी अस्पतालों में भर्ती डेंगू के मरीजों की जानकारी देने को कहा है। यदि किसी में डेंगू की पुष्टि होती है, तो इसका विस्तार से डिटेल दें, ताकि फिर से जांच कराई जाए।
जिले में डेंगू के 25 नए मामले सामने आए है। स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू की रिपोर्ट आने के बाद संक्रमितों के परिजनों का भी सैंपल लेना शुरू कर दिया है।
साथ ही आसपास में सर्वे करा रहे है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की सुस्ती के कारण जिस हिसाब से डेंगू के मामले आ रहे है,

उसके तहत फॉगिंग कराने की गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। यही कारण है कि सरकारी व निजी अस्पतालों में मरीज लगातार बढ़ रहे हैं।
फॉगिंग वही कराई जा रही है, जहां डेंगू का मरीज मिलता है। पदाधिकारियों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग दवा उपलब्ध कराता है, छिड़काव व फॉगिंग की जिम्मेदारी नगर निगम की होती है। सौजन्य : प्रभात खबर



