मुजफ्फरपुर: एसकेएमसीएच के छात्र करेंगे मरीजों का इलाज

मुजफ्फरपुर। एसकेएमसीएच के छात्र केयर टेकर बनकर गांव के 40 परिवारों का इलाज करेंगे। इसके लिए प्राचार्य डॉ. विकास कुमार नए मॉडल को लेकर पहल तेज कर दी है।

इसके लिए कॉलेज के सभी विभागध्यक्ष के साथ मंथन चल रहा है। उनके मॉडल के दो प्रमुख बिंदु है।

पहला एसकेएमसीएच के चार-पांच छात्र की टोली बने और वह एक गांव के 40 परिवार के केयर टेकर बन जाए।दूसरा बिंदु यह कि एसकेएमसीएच में आने वाले मरीजों को सबसे पहले जूनियर डॉक्टर की देखरेख में इंटर्न देखे, उसके बाद वह विशेषज्ञ चिकित्सक के पास जाए।प्राचार्य डॉ. विकास कुमार ने बताया कि वह अपनी राय को पिछले दिनों एनाटॉमिक विभाग की ओर से आयोजित कांफ्रेंस में साझा कर चुके है।

बताया कि अभी एसकेएमसीएच में कोई मरीज आता है, अपने इलाज के लिए पर्ची कटा लेता है।

पर्ची कटाने के बाद पता नहीं चल पाता कि आखिर वह किस विशेषज्ञ चिकित्सक से मिला। मेडिकल कॉलेज रेफरल यूनिट है।

यहां पर बीमारी के विशेषज्ञ है। इसलिए यदि मरीज को सबसे पहले जेआर की देखरेख में इंटर्न की टोली देखे और उसके बाद वह निर्णय कर संबंधित बीमारी के विशेषज्ञ के पास भेज दें। सौजन्य : प्रभात खबर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.