मुजफ्फरपुर : कोरोना टीका महाअभियान के तहत 60 हजार लोगों ने लिया टीका

मुजफ्फरपुर : जिले भर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए गए कोरोना टीका महाअभियान के तहत 60 हजार 896 लोगों ने कोरोना का टीका लिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभाग की ओर से 779 केंद्र बनाए गए थे। इसके अलावे 830 मोबाइल टीम और 70 बाइक सवार की तैनाती की गई थी।

 

जबकि दो लाख लोगों को टीका देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। स्वास्थ्य विभाग की जारी रिपोर्ट के अनुसार जिले के 16 प्रखंडों के ढाई

लाख लोगों ने पहला डोज ले लिया है। लेकिन, वह समय अवधि पूरा होने के बावजूद दूसरा डोज नहीं ले रहे है। सिविल सर्जन डॉ. विनय कुमार शर्मा

ने बताया कि टीकाकरण महाअभियान के आयोजन में लोग टीका लेने आए है।

लेकिन पर्व के कारण कुछ कम टीका लेने लोग केंद्र पर पहुंचे। केंद्र पर पहला और दूसरा डोज का टीका दिया गया है। सौजन्य : प्रभात खबर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.