मुजफ्फरपुर : नदी में कूदने पहुंची महिला को पुलिस ने बचाया

मुजफ्फरपुर। अखाड़ाघाट पुल से बूढ़ी गंडक नदी में कूदने की कोशिश कर रही बुजुर्ग महिला को पुलिस ने बचाया।

इस दौरान सिकंदरपुर ओपी पुलिस ने मुस्तैदी से महिला को नदी में कूदने से रोक लिया। वहीं, महिला नदी में कूदने की जिद पर अड़ी हुई थी।

पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद महिला को ओपी पर लाया गया। ओपी प्रभरी हरेंद्र कुमार ने महिला से पूछताछ की तो उसने बताया कि

वह पंकज मार्केट के पास के रहने वाले एक बड़े दवा कारोबारी की मां है। वह बहू की प्रताड़ना से तंग आकर जान देने पहुंची थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.