मुजफ्फरपुर : ताला काटकर दुकान से चोरी

मुजफ्फरपुर। शहर के अमर सिनेमा रोड स्थित मिथिला ऑटो सेंटर का ताला काटकर चोरों ने गल्ला सहित 55 हजार रुपए की चोरी कर ली।

यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई है।

देर रात कंबल ओढ़कर दुकान में घुसे युवक ने चोरी की। वह अपने चेहरे पर रूमाल बांधे हुआ था।

जब दुकानदार सुबह दुकान पर पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई। इस तरह से चोरी की घटनाएं लगातार शहर में बढ़ रही है, लेकिन पुलिस प्रशासन भी इन चोरों के सामने बेबस नजर आ रहे है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.