मुजफ्फरपुर: दारोगा से धक्का मुक्की करने पर युवक को पकड़ा

मुजफ्फरपुर। शहर के आभूषण मंडी में जाम हटवाने के दौरान बाइक सवार युवक ने दरोगा के साथ धक्का-मुक्की की।

पुलिस कर्मियों द्वारा रोकने पर उनके साथ भी युवकों ने बदसलूकी करने लगा।

 

इससे आसपास अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस कर्मियों ने सख्ती दिखाते हुए एक युवक को पकड़ लिया।

उसकी पहचान सकरा थाना के बरियारपुर ओपी के बाजी बुजुर्ग निवासी बबलू के रूप में हुई है।

 

वहीं भागने वाला युवक उसका ग्रामीण पप्पू कुमार है।

मामले में दरोगा रंजीत कुमार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर बबलू कुमार को जेल भेज दिया गया। सौजन्य : प्रभात खबर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.