मुजफ्फरपुर : अप्रैल से इटीएस मशीन से होगा जमीन का सर्वे

मुजफ्फरपुर। अब जमीन की मापी विदेशी मशीन इटीएस (इलेक्ट्रॉनिक टोटल स्टेशन) से होगी। इसके लिए राजस्व विभाग और भूमि सुधार की ओर से मशीन खरीद के लिए राशि उपलब्ध करा दी है।

आगामी अप्रैल माह से होने वाले जमीन के सर्वे में इस विदेशी मशीन का प्रयोग होगा। जमीन मापी की यह मशीन जिला अनुमंडल और अंचल में होगी।

इसके लिए राज्य के सभी 38 जिलों के लिए 38.58 करोड़ की राशि आवंटित कर दी गई है।

वहीं अब जमीन का नक्शा भी ऑनलाइन मिलेगा। भूमि सुधार व राजस्व मंत्री रामसूरत राय का कहना है कि इटीएस मशीन

की खरीद के लिए सभी जिलों को राशि आवंटित कर दी गई है। इटीएस का उपयोग जमीन सर्वे में भी किया जाएगा। इसके लिए अमीन को अलग से ट्रेनिंग दी जाएगी। सौजन्य : प्रभात खबर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.