मुजफ्फपुर: इमलीचट्टी बस स्टैंड से जल्द चलेंगी दरभंगा एयरपोर्ट के लिए बसें

मुजफ्फरपुर । शहर के इमलीचट्टी बस स्टैंड से जल्द दरभंगा एयरपोर्ट के लिए दो और बसों का परिचालन शुरू होगा।

इसके अलावा समस्तीपुर रूट में दलसिंहसराय तक दो बसों की सेवा शुरू की जाएगी। बीएसआरटीसी के प्रशासक श्याम किशोर ने शुक्रवार को बस स्टैंड में इंडो-नेपाल बस सेवा के लोकार्पण के दौरान यह बातें कहीं।उन्होंने बताया कि फिलहाल पटना एयरपोर्ट के लिए एक इलेक्ट्रिक बस प्रतिदिन सुबह 10 बजे बस स्टैंड से खुलती है।

लेकिन, जिन यात्रियों की फ्लाइट शाम में है, उनके लिए दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच में दो बस सेवा शुरू की जाएगी।

समस्तीपुर रूट में काफी समय से बस सेवा शुरू करने की मांग की जा रही है। प्रशासक ने बीएसआरटीसी के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सुमन प्रसाद श्रीवास्तव को कहा हैकि इन दोनों जगहों पर बस सेवा शुरू करने के लिए तुरंत प्रस्ताव भेजें। प्रशासक ने कहा कि नए साल में जनवरी-फरवरीतक सीएनजी बस का परिचालन शुरू होगा। सीएनजी स्टेशन बनाने का काम तेजी से चल रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.