मुजफ्फरपुर । रेलवे स्टेशन स्थित एक नंबर रिजर्वेशन काउंटर पर सिस्टम खराब हो गया।
इसके कारण वरिष्ठ नागरिक औ महिलाओं को मजबूरन दूसरे काउंटर पर से टिकट लेना पड़ा।
अन्य काउंटर पर लंबी लाइन देख बुक कराने आए कई यात्री वापस लौट गए। देर शाम तक काउंटर पर सिस्टम ठीक नहीं हो सका।
इस संबंध में स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि सिस्टम में समस्या आ गई थी।
संबंधित विभाग को इसकी सूचना दी गई है। बता दें कि सुबह से ही काउंटर पर टिकट लेने के लिए लोगों की भीड़ लगी थी।


