मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड : ब्रजेश ठाकुर के मेडिकल जांच का आदेश

PATNA : सुप्रीम कोर्ट ने मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर को आज पटियाला मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने का आदेश दिया है. कोर्ट ने मेडिकल बोर्ड बनाकर ब्रजेश ठाकुर का मेडिकल एग्जामिनेशन करने और सोमवार तक रिपोर्ट जमा करने को कहा है. दरअसल ब्रजेश ठाकुर के बच्चों ने सुप्रीम कोर्ट के जज को चिट्ठी लिखी थी, जिसमें पटियाला जेल में ब्रजेश ठाकुर को मानसिक और शारीरिक तौर पर प्रताड़ित करने की बात कही गई है.

ब्रजेश ठाकुर के बच्चों ने सुप्रीम कोर्ट को चिट्ठी लिखकर गुहार लगाई है कि उनके पापा की स्थिति ठीक नहीं है और पटियाला जेल में उनपर पर अत्याचार किया जा रहा है. पत्र में लिखा है कि ब्रजेश ठाकुर को शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान किया गया है. इसी चिट्ठी को पढ़कर सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल एग्जामिनेशन का आदेश दिया है.

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड के मुख्य आरोपी को सुप्रीम कोर्ट के ही आदेश से बिहार से पंजाब के पटियाला जेल में ट्रांसफर किया गया था. कोर्ट को यह अंदेशा था कि राजनीतिक रूप से रसूखदार आरोपी ब्रजेश ठाकुर इस मामले की जांच को प्रभावित कर सकता है. ब्रजेश ठाकुर को 31 अक्टूबर को भागलपुर के विशेष केंद्रीय कारा (कैंप जेल) से पंजाब के पटियाला स्थित नाभा जेल भेजा गया था.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.