मुजफ्फरपुर : कोरोना टीका अभियान 16 से

मुजफ्फरपुर । जिले में कोरोना टीका अभियान 16 नवंबर से शुरू होगा। जो 27 नवंबर तक चलेगा।

इस दौरान टीकाकरण से छूट गए लोगों को चिन्हित कर टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग आंगनबाड़ी सेविका से सर्वे करा रहा है।

सिविल सर्जन डॉ. विनय कुमार शर्मा ने बताया कि जिले में 18 वर्ष से अधिक उम्र वाले की आबादी 35 लाख दो हजार 638 है, लेकिन 16 जनवरी से अब

तक कोविड पोर्टल के अनुसार 22 लाख 84 हजार 907 को पहला डोज दिया है। ऐसे लोगों की पहचान की जा रही है।

जिन्हें टीका नहीं पड़ा है। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.