मुजफ्फरपुर : रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन 50 से अधिक यात्री ले रहे कोविड टीका

मुजफ्फरपुर। रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन 50 से अधिक यात्री कोविड का टीका ले रहे है। दोपहर तक रोज यह आंकड़ा 20 से 25 तक चला जाता है।

वहां कोविशील्ड का पहला और दूसरा डोज दिया जा रहा है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों की तैनाती की गई है।

बता दें कि स्टेशन पर 24 अक्टूबर से यह सेवा शुरू की गई थी। यहां रेल यात्रियों को टीका लगता है।इसके अलावा शहर व गांव के लोग भी टभ्का लगाने पहुंच रहे है। सेवा 24 घंटे उपलब्ध है।बताया जा रहा है कि काउंटर पर पहले भी नहीं होती थी। लेकिन, अब लोगों की भीड़ हो रही है।

कम समय में जल्दी टीका मिलने से लोगों को राहत मिल रही है।

टीका लगवाने आए संजय ने कहा कि आने के साथ तुरंत टीका लग गया। वे पांच आदमी के साथ आए थे। सभी को टीका मिल गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.