मुजफ्फरपुर : गर्भवती महिलाओं की हुई जांच

मुजफ्फरपुर। शहर के सदर अस्पताल सहित सभी पीएचसी में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत विशेष शिविर का आयोजन किया गया।

इस कैंप में लगभग 800 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। गर्भवती महिलाओं का प्रसव पूर्व जांच कर जरूरी जानकारी दी गई।

सीएस डॉ. विनय कुमार शर्मा ने कहा कि जच्चा-बच्चा की सुरक्षा के लिए गर्भवतियों की जांच गर्भावस्था के दौरान करना जरूरी है।

कहा कि माह के प्रत्येक 9 तारीख को विशेष कैंप लगाकर जांच की जाती है।

लेकिन छठ पूजा होने के कारण इस बार अभियान 9 तारीख के बदले 13 तारीख को लगाया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.