मुजफ्फरपुर : पांच प्रखंड कृषि पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण

मुजफ्फरपुर। कृषि विभाग की ओर से संचालित योजनाओं में रुचि नहीं लेने वाले पांच प्रखंड कृषि पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

स्थिति यह है कि रूचि नहीं लेने के कारण समय पर योजनाओं की उपलब्धि और किसानों को लाभ नहीं मिल पा रहा है।

जिला कृषि पदाधिकारी के संज्ञान में मामला आने के बाद इसकी गंभीरता से समीक्षा की गई। इसमें साहेबगंज, औराई, कटरा, मोतीपुर और मीनापुर प्रखंड कृषि पदाधिकारी की लापरवाही मिली।

इस पर जिला कृषि पदाधिकारी शीलाजीत सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी से स्पष्टीकरण मांगा है। 24 घंटे के अंदर सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारियों से जवाब मांगा है।

जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि प्रखंड कृषि पदाधिकारी योजनाओं के कार्यान्वयन में रुचि नहीं ले रहे है। इसके साथ ही उनका अपने कर्मियों पर भी नियंत्रण नहीं है।

उनकी निष्क्रियता के कारण कृषि विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं की समय से किसानों को जानकारी नहीं मिल रही है। इससे किसान सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हो रहे है।

सभी किसान सलाहकार व कृषि समन्वयकों को मुख्यालय नहीं छोड़ने का आदेश दिया गया है। इसमें लापरवाही करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सौजन्य : प्रभात खबर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.