मुजफ्फरपुर। जिले के आठ प्रखंडों में फसल सहायता योजना का 5597 आवेदन सत्यापन के लिए लंबित है। इसमें सरैया में 1376, मीनापुर 1277, मुशहरी 175, औराई में 40, कांटी में 109, मड़वन में 43, मोतीपुर में 472 और कुढ़नी में 305 आवेदन सत्यापन के लिए लंबित पड़े है।
यह हाल तब है जब मुख्य सचिव, सहकारिता विभाग के प्रधान सचिव, कृषि विभाग के सचिव व कृषि निदेशक इसकी लगातार समीक्षा कर रहे है।
इस संबंध में निर्देश के बाद भी अभी तक शत-प्रतिशत आवेदनों का सत्यापन नहीं किया जा सका है।

बिहार राज्य फसल सहायता योजना की समीक्षा अब डीएम को भी करनी है। इस मामले में जिला कृषि पदाधिकारी शीलाजीत सिंह ने आठों प्रखंडों के
प्रखंड कृषि पदाधिकारी को पत्र जारी कर निर्देश दिया है। इसमें कहा है कि लंबित आवेदनों की समीक्षा कर 24 घंटे के अंदर कृषि समन्वयक और

किसान सलाहकार के माध्यम से शत-प्रतिशत सत्यापन पूरा कराना सुनिश्चित करें। 15 नवंबर तक शत-प्रतिशत आवेदनों का सत्यापन पूर्ण नहीं
होने पर संबंधित कृषि समन्वयक व किसान सलाहकार के खिलाफ निलंबन और चयन मुक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। यह मामला गंभीर है। इसके अलावा आठों प्रखंडों में योजना के तहत आवेदनों का सत्यापन लंबित है। प्रखंड कृषि पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है। इसमें लापरवाही करने पर कार्रवाई की जाएगी। सौजन्य : प्रभात खबर
