मुजफ्फरपुर : मेयर चुनाव की प्रशासनिक तैयारी चल रही है। 27 नवंबर को मेयर का चुनाव है।
राज्य निर्वाचन आयोग से मिले दिशा-निर्देशके बाद 19 नवंबर से पहले सभी पार्षदों को चुनाव की प्रक्रिया में शामिल होने की जानकारी उपलब्ध करा देनी है।
इसका अनुपालन करते हुए डीएम सह निर्वाचन पदाधिकारी(नगर पालिका) प्रणव कुमार ने पत्र भेजना शुरू कर दिया है।
निगम के माध्यम से ही पत्र रिसीव कराया जा रहा है। उपमहापौर मानमर्दन शुक्ला, पार्षद रंजू सिन्हा सहित करीब एक दर्जन पार्षदों को डीएम का आमंत्रण पत्र मिल गया है।
27 नवंबर को कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में चुनाव की प्रक्रिया संपन्न होगी। निर्धारित अवधि से एक घंटे के भीतर सभी पार्षदों को पहुंच जाना है।
इससे अधिक विलंब करने पर चुनाव प्रक्रिया में शामिल होने की अनुमति नहीं मिलेगी। मुजफ्फरपुर मेयर का पद पिछड़ा वर्ग अन्य श्रेणी के लिए आरक्षित है। सौजन्य : प्रभात खबर

