मुजफ्फरपुर : देवोत्थान एकादशी पर भगवान विष्णु और लक्ष्मी की हुई पूजा-अर्चना

मुजफ्फरपुर। देवोत्थान एकादशी पर सोमवार को भगवान विष्णु और लक्ष्मी की श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। इस दौरान भक्तों ने एकादशी का श्रद्धा व आस्था के साथ व्रत किया।

 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार राजसूय यज्ञ करने से भक्तों को जिस पुण्य की प्राप्ति होती है। उससे भी अधिक फल व्रत रखने से मिलता है।

देवउठानी एकादशी के दिन भक्तों ने भगवान विष्णु की पूजा-अराधना की ताकि मृत्यु के पश्चात विष्णु लोक की प्राप्ति हो सके।

पंडित विनय पाठक ने बताया कि इस दिन से शुभ कार्यो का योग शुरू हो गया है। देवउठनी एकादशी के दिन जगह-जगह भक्तों ने श्रद्धा व आस्था के साथ तुलसी विवाह का आयोजन किया।

तुलसी के पौधे और शालीग्राम की शादी सामान्य की तरह धूमधाम से किया गया। तुलसी को विष्णु प्रिया भी कहते है। इसलिए देवता जब जागते हैं, तो सबसे पहले प्रार्थना हरिवल्लभा तुलसी की ही सुनते है।

तुलसी विवाह का अर्थ है, तुलसी के माध्यम से भगवान का आह्वान करना। वहीं शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में देवउठानी एकादशी पर लोगों ने विधि-विधान से

तुलसी पूजन कर भगवान विष्णु से सुख समृद्धि की कामना की। वहीं सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालु पहुंचकर देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना कर मनोकामना पूर्ण करने की प्रार्थना की।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.