मुजफ्फरपुर : पीएम आवास के लाभुकों को 15 जनवरी तक मिलेगी राशि

मुजफ्फरपुर। पीएम आवास के लाभुकों को घर बनाने के लिए 15 जनवरी तक राशि मिलेगी। ग्रामीण विकास विभाग की ओर से आवास सॉफ्ट में जुड़े नए लाभुकों को राशि भुगतान करने के लिए कहा है।

लाभुकों के लिए 56 करोड़ से अधिक राशि आवंटित की गई है। चयन सूची की जांच के बाद राशि लाभुकों के खातों में ट्रांसफर किया जाएगा।

इसके लिए तैयारी चल रही है। इससे जिले के 16 प्रखंडों में 45 सौ लोगों को लाभ मिलेगा।बताया जाता है कि जिले में 2016 से लेकर अब तक एक लाख आवास बैकलॉग चल रहा था। इसका निर्माण इसी वर्ष किया जाना है।

लेकिन, अभी तक 21 हजार आवास का निर्माण नहीं हुआ है। विभाग ने इस मामले में आपत्ति जता नवंबर माह में हर हाल में आवास का निर्माण करना है।

जो लाभुक घर बनाएंगे, उनसे पैसा की वसूली होगी। पैसा वापस नहीं करने वालों पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

वहीं आवास योजना के 50 हजार रुपए लेने के बाद भी लोगों के घर बनाने की शुरुआत नहीं करने वालों पर कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.