मुजफ्फरपुर : छठ पूजा के बाद अमृतसर और कोलकाता की ट्रेनों में यात्रियों की भीड़

मुजफ्फरपुर। छठ पूजा के बाद दूसरे राज्यों को जाने के लिए ट्रेनों में यात्रियों की अधिक भीड़ हो रही है। अमृतसर और कोलकाता जाने वाली ट्रेनों में सबसे अधिक भीड़ हो रही है।

रक्सौल से हावड़ा जाने वाली मिथिला एक्सप्रेस, कटिहार-अमृतसर, पवन एक्सप्रेस सहित एक दर्जन ट्रेनों यात्रियों की अधिक भीड़ हो रही है।

भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों को बोगी में सुविधा से चढ़ाने के लिए आरपीएफ पूरी टीम के साथ मुस्तैद है।सुबह से लेकर देर रात तक आरपीएफ इंस्पेक्टर मॉनिटरिंग करते है। इसमें गेट पर बैठे यात्रियों को अंदर भेजा जाता है।

 

वहीं ट्रेनों की स्पीड को नियंत्रित कर चलाया जा रहा है। वहीं दूसरे राज्यो को जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ देखी जा रही है।

वहीं रेलवे की तरफ से यात्रियों की सुविधा के लिए पूरी व्यवस्था की गई। आरपीएफ के अधिकारी के अनुसार अभी भीड़ नियंत्रण को लेकर अलर्ट मोड पर है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.