मुजफ्फरपुर: बीमा पॉलिसी का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी

मुजफ्फरपुर। बीमा पॉलिसी और रिवार्ड प्वाइंट का झांसा देकर साइबर फ्रॉड गिरोह ऑनलाइन ठगी कर रहे है। इसलिए ऐसे गिरोह से सावधान रहने की जरूरत है।

बताया जाता है कि जिले की 60 लाख आबादी में 25 लाख लोग मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसमें से 10 लाख लोग ऐसे हैं, जो इंटरनेट फ्रेंडली नहीं है।

उन्हें न तो एंड्रॉयड मोबाइल सही से चलाने आता है, और न ही ऑनलाइन शॉपिंग का नॉलेज होता है। स्थिति यह है कि साइबर फ्रॉड रोजाना नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे है।

कभी रिश्तेदार-मित्र तो कभी बैंक अधिकारी बनकर खाते से रकम निकाल रहे है। इसके अलावा बीमा पॉलिसी का लाभ, रिवार्ड प्लाइंट दिलाने का झांसा दे रहे है।

रिश्तेदार-मित्र और सैन्य अधिकारी बनकर भी ठग रहे है। ऐसे में सावधानी जरूरी है। ऑनलाइन ठगी के मामले थाने में दर्ज तो होती है।

लेकिन, केस फाइलों के नीचे दबी रह जाती है। बताया जाता है कि विगत तीन माह में 270 से अधिक ठगी के मामले सामने आए है।

इसके लिए सावधान होना जरूरी है। फोन पर कोई भी बैंक अधिकारी खाते की जानकारी नहीं लेता है। इसलिए झांसे में नहीं आएं। अपने खाते, बैंक और अन्य निजी जानकारी किसी अनजान व्यक्ति को नहीं बताना चाहिए। सौजन्य : प्रभात खबर

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.