मुजफ्फरपुर। रेलवे स्टेशन पर कोरोना जांच के दौरान एक व्यक्ति को कोरोना पॉजिटिव निकला है। वह सीतामढ़ी का रहने वाला बताया गया है।
वह व्यक्ति कोलकाता से ट्रेन से आया था। हालांकि, पॉजिटिव आने के बाद केंद्र पर मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों ने उसे रुक कर आरटीपीसीआर जांच कराने की बात कही।
लेकिन वह चकमा देकर निकल गया। सिविल सर्जन डॉ. विनय कुमार शर्मा ने कहा कि सीतामढ़ी के सिविल सर्जन को सूचना दी जाएगी।
ताकि उसका आरटीपीसीआर जांच कराया जाए। इसके अलावा जिन-जिन के संपर्क में आया होगा,
उनका भी सैंपलिंग होगा। बताया जाता है कि 35 दिन पहले 11 अक्टूबर को एक कोरोना पॉजिटिव केस मिला था। सौजन्य : प्रभात खबर


