मुजफ्फरपुर : यातायात दुरुस्त करने के लिए हटेगा अतिक्रमण

मुजफ्फरपुर। शहर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए चौक-चौराहे और सड़क किनारे अतिक्रमण को हटाया जाएगा।इसके तहत अवैध पार्किंग, ऑटो, अतिक्रमण करने और गलत ढंग से गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ मंगलवार से कार्रवाई शुरू की जाएगी।इसके लिए नगर निगम की ओर से धावा दल का गठन किया गया है। जिसमें मजिस्ट्रेट, पुलिस बल, ट्रैक्टर, जेसीबी सभी साथ-साथ रहेंगे।

अतिक्रमण के खिलाफ पुलिस प्रशासन सख्ती करेगा। इसके अलावा सड़क किनारे रखें निर्माण सामग्री और लावारिस वाहनों को जब्त कर क्रेन से उठा

उसके मालिक के ऊपर कार्रवाई होगी। नगर आयुक्त ने सभी सीआइ और वार्ड निरीक्षक को सड़क किनारे लावारिस स्थिति में पड़े सामानों की पूरी सूची तैयार करने का निर्देश दिया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.