मुजफ्फरपुर। 16 नवंबर से डीएलएड सत्र 2021-23 की क्लास शुरू होगी। इस संबंध में विभाग ने सभी कॉलेजों के प्राचार्यों को दिशा-निर्देश दिया गया है।
इस सत्र में 85 फीसदी अटेंडेंस अनिवार्य किया गया है। विभाग ने कहा है कि 85 फीसदी उपस्थिति नहीं होने पर परीक्षा फॉर्म भरने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विगत दिनों शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार, शोध और प्रशिक्षण निदेशक डॉ. विनोदानंद झा ने राज्य के सभी 66 टीचर्स ट्रेनिंग
कॉलेजों के प्राचार्यो के साथ ऑनलाइन मीटिंग कर नामांकन की समीक्षा की और नए सत्र के लिए दिशा-निर्देश दिया।
प्राचार्यों को कैंपस में ड्रेस कोड व आइडेंटिटी कार्य अनिवार्य करने के लिए कहा है।


