समस्तीपुर : द्विवार्षिक अधिवेशन में बीएसएनएल की स्थिति पर हुई चर्चा

समस्तीपुर : समस्तीपुर टेलीफोन केंद्र परिसर में सोमवार को नेशनल फेडरेशन ऑफ टेलीकॉम एम्प्लाइज के जिला शाखा समस्तीपुर का विशेष द्विवार्षिक अधिवेशन सम्पन्न हुआ।

इस अधिवेशन में संगठन के प्रांतीय सचिव राजेश कुमार चौबे, प्रांतीय वित्त सचिव विक्रम कुमार, सहायक प्रांतीय सचिव संजय कुमार सिंह और इस सभा में संगठन के राष्ट्रीय महासचिव नई दिल्ली से चंदेश्वर सिंह शामिल हुए।

संगठन के जिला सचिव सुरेंद्र प्रसाद ने आए हुए नेताओं का स्वागत किया। इस मौके पर सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महा सचिव चंदेश्वर सिंह ने बीएसएनएल को दयनीय स्थिति में लाने के लिए केंद्र सरकार को दोषी ठहराया।

उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षो से देश में संचालित सभी निजी दूरसंचार कंपनियां 4 जी स्पेक्ट्रम के द्वारा मोबाइल सेवा उपलब्ध करा रही है।

वहीं बीएसएनएल को सरकार के ढुलमुल रवैये के कारण 4 जी स्पेक्ट्रम का लाभ अभी तक नहीं मिल पाया है।

 

महासचिव ने बताया कि कर्मचारियों से संबंधित सभी समस्याएं अनदेखी की जा रही है।

यहां तक कि कर्मचारियों को समय पर वेतन भुगतान भी नहीं हो रहा है। इस परिस्थिति से उबरने के लिए कर्मचारी संगठन लगातार संघर्ष कर रहे है।

यदि स्थिति को सरकार और प्रबंधन आगे बढ़ कर सामान्य नहीं बनाती तो कठोर आंदोलन करने किया जाएगा। अध्यक्ष के धन्यवाद ज्ञापन के पश्चात सभा की कार्रवाई समाप्त हुई।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.