मुजफ्फरपुर। गोवा के पूर्व राज्यपाल पद्मश्री डॉ. मृदुला सिन्हा की पुण्यतिथि 18 नवंबर को मनाई जाएगी। इसके लिए तैयारी चल रही है।
स्पीकर चौक स्थित अटल सभागार में स्व. मृदुला सिन्हा विचार मंच की ओर से 18 नवंबर को पुष्पांजलि सामारोह और संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।
डॉ. तारण राय ने बताया कि संगोष्ठी का विषय सरलता में भव्यता रखा गया है।
पुष्पांजलि समारोह में उप मुख्यमंत्री रेणु देवी बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।
अध्यक्ष पूर्व मंत्री सुरेश कुमार शर्मा करेंगे। वहीं श्रम मंत्री जीवेश मिश्र, भूमि सुधार मंत्री रामसूरत राय, सांसद अजय निषाद, कुलपति प्रो. हनुमान प्रसाद पांडेय, पूर्व विधायक बेबी कुमारी सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।

