मुजफ्फरपुर : 70 लाख से लेखा भवन का होगा निर्माण

मुजफ्फरपुर । नगर निगम कार्यालय परिसर में स्थित अलग-अलग प्रशाखाओं को एक जगह करने के लिए एक नया लेखा भवन बनाया जाएगा।

इस भवन के निर्माण लगभग 70 लाख रुपए खर्च होगा। इस भवन में ऊपर एक बड़ा मीटिंग हॉल और नीचे प्रशाखाओं कार्यालय रहेंगे।

नगर आयुक्त ने निगम के अभियंता को इस भवन का डीपीआर व नक्शा बनाने का निर्देश दिया है।

नगर आयुक्त ने कहा है कि 2 मंजिला भवन ऐसा हो जिसके ऊपर एक बड़ा मीटिंग हॉल हो जहां कार्यालय की बैठक की जा सके। वही नीचे प्रशाखाओं के कार्यालय बनाए जा सके। इसमें प्रमुख रूप से लेखा प्रशाखा, जलकार्य प्रशाखा, राजस्व प्रशाखा के साथ ही नक्शा प्रशाखा का भी कार्यालय होगा। सौजन्य :हिन्दुस्तान

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.