मुजफ्फरपुर : रसोई गैस उपभोक्ताओं के बैंक खाते में एक साथ 4 महीने की गैस सब्सिडी जाएगी। राशि को उपभोक्ताओं खाते में ट्रांसफर की मंजूरी दे दी गई है। अगस्त से सब्सिडी ट्रांसफर पर रोक लगी थी।
बैंक खाते में राशि ट्रांसफर करने की तकनीक में बदलाव को लेकर भुगतान रुका था। अब वक्ताओं के बैंक खाते में 3 माह के बकाए के साथ मौजूदा माह की भी सब्सिडी जाएगी। फिलहाल प्रति घरेलू रसोई गैस के सिलेंडर पर 79 रुपए 30 पैसे सब्सिडी दी जा रही है। रोक हटने के बाद प्रत्येक माह के हिसाब से एक उपभोक्ता के बैंक खाते में 4 माह के कुल 317 रुपए सब्सिडी का ट्रांसफर होगा।

आईओसीएल के सेल्स मैनेजर अमन विश्वकर्मा ने बताया की सब्सिडी के भुगतान पर 3 माह से जारी रोक हटा ली गई है। नवंबर से उपभोक्ताओं के खाते में बारी-बारी से सब्सिडी राशि भेजी जा रही।
फिलहाल प्रति सिलेंडर घरेलू रसोई गैस की कीमत 997 रुपए है। इस पर 79 रुपए 30 पैसे उपभोक्ताओं के बैंक खाते में सब्सिडी भेजी जाती है। सौजन्य : हिन्दुस्तान
