मुजफ्फरपुर : सेना की एक और खुलेगी शहर में कैंटीन

मुजफ्फरपुर। शहर में सेवा की एक और कैंटीन खोली जाएगी। इससे मुजफ्फरपुर मिलिट्री स्टेशन हेड क्वार्टर एमएसएच के अधीन आने वाले सेवारत व पूर्व सैनिकों को सौगात मिलेगी।

बताया जाता है कि 2022 की पहली तिमाही में एक स्थायी कैंटीन खुलने जा रही है। रक्षा मंत्रालय ने इसके लिए अलग यूआरसी कोड भी जारी किया है।

इसे सेंट्रल कमांड ने स्थानीय स्टेशन को भेजा है। पांच सदस्यीय बोर्ड कैंटीन खोलने की तैयारी में जुट गया है।

जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के नोडल पदाधिकारी पूर्व वायु सैनिक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मुजफ्फरपुर मिलिट्री स्टेशन हेड क्वार्टर में एक नई कैंटीन खोलने को लेकर स्वीकृति मिली है। सौजन्य: हिन्दुस्तान

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.