मुजफ्फरपुर। आने वाले निगम चुनाव पर पार्षदों की नजर है। दरअसल कार्यकाल के बचे 6 माह के लिए मेयर के होने वाले चुनाव में नगर निगम के अगले चुनाव की बुनियाद रखी जा रही है।

वार्ड पार्षदों की गतिविधियां और दिग्गजों की जोर-गांठ यही बयां कर रही है। नए चुने जाने वाले मेयर के पास इस वित्तीय वर्ष में वादों का देने के लिए कुछ खास नहीं बचा है।

यदि कहीं से निधि का उपाय कर भी लिया जाए तो उसे खर्च कर योजना जमीन पर उतारने के लिए 4 माह का ही समय मिल पाएगा।

ऐसे में निगम के पार्षद अब अगले निगम चुनाव को ध्यान में रखते हुए इसमें हर चुनाव की रणनीति तैयार कर रहे है। वहीं आगामी 27 नवंबर को होने वाले मेयर चुनाव को अब पार्षद सेमीफाइनल के रूप में ले रहे हैं। सौजन्य : हिन्दुस्तान
