मुजफ्फरपुर : कोवैक्सीन की 510 डोज वापस

मुजफ्फरपुर : जिले के मड़वन, मीनापुर और सकरा प्रखंड से कोवैक्सीन की 510 डोज वापस मंगा ली गई है।

यह डोज इसी महीने एक्सपायर हो रही है। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. एके पांडेय ने इन प्रखंडों के चिकित्सा पदाधिकारियों को पत्र लिखा था इसमें

कहा था कि कोवैक्सीन की डोज एक्सपायर कर रही हो तो उसे वापस भेज दें। उसे स्टोर में रखा जाएगा। इसके बाद मड़वन से 26, मीनापुर से 13 और सकरा से 12 फाइल कोवैक्सीन वापस भेज दी गई।

मड़वन से चार फाइल मार्च 2022 वाली भी भेज दी गई है। एक फाइल से 10 लोगों को टीका दिया जाता है। जानकारी के अनुसार लोगों में को भी कोविशिल्ड टीके की मांग ज्यादा है इसलिए कई जगह कोवैक्सीन की डोज बच गई है। सौजन्य: हिन्दुस्तान

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.