समस्तीपुर : समस्तीपुर में मनाया गया प्रेस दिवस

समस्तीपुर। राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर मंगलवार को जिला संपर्क पदाधिकारी ऋषव राज की अध्यक्षता में प्रेस क्लब भवन में प्रेस दिवस मनाया गया।

मौके पर वरिष्ठ पत्रकार व गिरजानंदन शर्मा ने विस्तार से प्रेस दिवस की प्रासंगिकता को बताया। और जो तथ्य उन्होंने रखा, उनकी पत्रकारिता की प्रशंसा की गई।

इसके अलावा पत्रकार विनोद कुमार गिरी, उमेश, संजय राजा, सुरेश, अनिल, कमलेश, हरेश्वर दादा, मंटुन, मुकेश, संजीव नैपुरी, अमृता, कमलेश, राजेश कुमार वर्मा, शिवचंद्र झा, राजकुमार राय, नितेश आदि ने अपने-अपने विचार रखें।

परिचर्चा में मीडिया से कौन नहीं डरता पर चर्चा हुई। कहा गया कि यह शीर्षक ही गलत है। मीडिया ठेकेदार, थानेदार या रंगदार नहीं है कि लोग डरें। जिस तरह से राष्ट्रीय मीडिया, विधायिका और कार्यपालिका को क्लीन चिट देते हुए हर चीज में देश में व्याप्त अव्यवस्थाओं के लिए देश के नागरिकों को ही दोषी ठहरा रहा है, यह गलत है। मीडियाकर्मियों के बारे में आत्म-मंथन करना चाहिए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.