मुजफ्फर। शहर सिकंदरपुर स्थित पर्यवेक्षण गृह में 27. 79 लाख से निर्माण कार्य होगा। समाज कल्याण विभाग के संयुक्त निदेशक रमेश कुमार झा ने महालेखाकार को राशि के लिए पत्र भेजा है।

स्वीकृत राशि का आवंटन भवन निर्माण विभाग के प्रधान सचिव भवन प्रमंडल को देंगे। पत्र के अनुसार 27.79 लाख रुपए से सिकंदरपुर स्थित परीक्षण गृह की चहारदीवारी, जनरेटर रूम और आंगन के शेड का निर्माण होगा।

इसके अलावा छत पर एपी और चहारदीवारी पर कंटीले तार भी लगाए जाएंगे। मालूम हो कि बीच बरसात में पर्यवेक्षण गृह की चहारदीवार ध्वस्त हो गई थी।
इसके बाद भवन अंचल मुजफ्फरपुर के कार्यपालक अभियंता ने इसके लिए प्राकक्लन तैयार कर समाज कल्याण विभाग को भेजा था। सौजन्य : हिन्दुस्तान
