मुजफ्फरपुर। पिछले सात नवंबर को टीका महाअभियान में केंद्र से गायब रहने पर कांटी के ब्लॉक हेल्थ मैनेजर से जवाब-तलब किया गया है।
सिविल सर्जन डॉ. विनय कुमार शर्मा ने शो-कॉज मांगा है। उन्होंने जिला स्वास्थ्य प्रबंधक को निर्देश दिया है कि वह ब्लॉक हेल्थ मैनेजर से केंद्र पर नहीं रहने का कारण पूछें।
स्पष्ट जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि जिला प्रशासन की ओर से शत-प्रतिशत टीकाकरण करने के लिए बीच-बीच में विशेष अभियान चलाया जा रहा है, ताकि कोई भी कोरोना टीका से बच न सके।

