मुजफ्फरपुर। डीएलएड सत्र 2020-21 के प्रथम वर्ष की परीक्षा पांच केंद्रों पर हुई। प्रथम पाली में 68 व दूसरी पाली में 71 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से परीक्षा का आयोजन कराया जा रहा है। केंद्राधीक्षक के अलावा प्रशासन की ओर निगरानी के लिए स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई।

वहीं गश्ती दल भी लगातार भ्रमण करता रहा । पहले दिन बीबी कॉलेजिएट में प्रथम पाली में 402 और दूसरी पाली में 404, राजकीय जिला स्कूल में प्रथम पाली में 364 और दूसरी पाली में 350, चैपमैन बालिका उच्च विद्यालय में प्रथम पाली में

497 और दूसरी पाली में 502, मुखर्जी सेमिनरी में पहली पाली 401 और दूसरी पाली में 399 और मारवाड़ी उच्च विद्यालय में पहली पाली में 292 और दूसरी पाली 293 परीक्षार्थी शामिल हुए।
