मुजफ्फरपुर। इस बार कार्तिम पूर्णिमा 19 नवंबर को है। इस दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व है। कार्तिम मास में यह दिन अत्यंत शुभ है। कार्तिम पूर्णिमा के दिन कुछ विशेष उपाय करने से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलने के साथ सभी तरह की मनोकामना पूर्ण होती है।

मान्यता है कि भगवान शिव कार्तिक पूर्णिमा के दिन ही त्रिपुरासुर का वध कर देवताओं को उनका स्वर्ग पुन: प्रदान किया था। वहीं दूसरी और इसी दिन भगवान विष्णु ने मत्स्यावतार ले कर प्रलय काल में धरती पर जीवन रक्षा की थी। इसलिए इस दिन देव दीपावली धूमधाम से मनाई जाती है।

पूर्णिमा के दिन गंगा और यमुना में कुशा स्नान करने का विशेष महत्व है। इस दिन हाथ में कुशा लेकर पवित्र नदी में स्नान करना चाहिए। स्नान के बाद दान जरूर करें। ऐसा करने से सभी तरह के रोगों से मुक्ति मिलती है और घर में सौभाग्य का आगमन होता है।

इस दिन घर के मुख्यद्वार पर हल्दी मिश्रित जल को डाल कर हल्दी से स्वास्तिक बनाए और द्वार पर आम के पत्तों का तोरण बांधना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी घर में प्रवेश करती हैं और धन-धान्य का आशीर्वाद प्रदान करती हैं। कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा जी के घाट पर दीप जलाने और नदी में दीपदान करने का विधान है। ऐसा करने से सभी देवताओं का आशीर्वाद मिलता है। तुलसी को मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है। कार्तिक माह में तुलसी जी का पूजन किया जाता है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन तुलसी के समीप दीप जला कर उनके जड़ की मिट्टी का तिलक लगाना चाहिए। ऐसा करने से हर कार्य में सफलता मिलती है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन त्रिपुरारी शिव का पूजन किया जाता है। इस दिन शिव लिंग पर दूध, दही, घी, शहद और गंगा जल का पंचामृत चढ़ाने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और सभी मनोकानाएं पूरी करते हैं।