मुजफ्फरपुर। शहर के हरी सभा चौक पर मंगलवार की रात नाइट गार्ड पंकज कुमार की गो’ली मारकर ह’त्या कर दी गई। बाइक सवार दो अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया। मकान मालिक गार्ड को इलाज के लिए मां जानकी हॉस्पिटल में ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने श’व का पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया पंकज अहियापुर थाना क्षेत्र का रहने वाला था।
स्थानीय लोगों में ह’त्या के पीछे जुआ- सट्टा के वि’वाद की भी चर्चा है। स्थानीय राहुल के अनुसार मंगलवार की रात करीब 10:30 बजे उसका गार्ड पंकज कुमार कैंपस के ग्रिल में ताला लगा रहा था, इस बीच बाइक सवार दो अपराधी उसको खोजते हुए पहुंचे।

पंकज ने कहा कि राहुल घर पर नहीं है जबरन दो बदमाश ग्रिल खोलने को लेकर दबाव बनाने लगे लेकिन पंकज ने इसका विरोध किया तो अपराधी ने सीने में गो’ली मार दी। जब तक लोग इकट्ठा होते दोनों बद’माश आमगोला की तरफ फरार हो गए। राहुल ने पुलिस को बताया कि मेरा जमीन का वि’वाद चल रहा है।
जनवरी में मुझे धम’की भी मिली थी इसको लेकर पहले से प्राथमिकी भी दर्ज है इसके बाद से उसने नाइट गार्ड रखना शुरू कर दिया था। मंगलवार की रात घटना के समय वह मिठनपुरा के एक रेस्तरां में बच्चों के साथ थे इसी दौरान पत्नी का कॉल आया कि पंकज को गो’ली लगी है। मिठनपुरा थानेदार भागीरथ प्रसाद ने बताया कि हरिसभा चौक पर नाइट गार्ड की गो’ली मारकर ह’त्या की गई है पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। सौजन्य : प्रभात खबर
