मुजफ्फरपुर : छठ व्रत करने वाले नाइजीरियन बंदी सेंट्रल जेल से रिहा

मुजफ्फरपुर। सेंट्रल जेल में बंद छठ व्रत करने वाले नाइजीरिया के दो बंदी को रिहा कर दिया गया है। मंगलवार को जिला पुलिस से गार्ड मिलने के बाद दोनों बंदी को दिल्ली दूतावास भेज दिया गया है।

सेंट्रल जेल प्रशासन ने दोनों बंदी को शॉल और गीता देकर सम्मानजनक विदाई की। उनको ट्रेन से दिल्ली स्थित दूतावास भेजा गया है बुधवार देर शाम तक दोनों नाइजीरिया दूतावास पहुंच जाएंगे।

जेल अधीक्षक ब्रजेश सिंह मेहता ने बताया कि नाइजीरिया दूतावास से दोनों को बुलाया गया था इस बाबत उन्होंने एसएसपी जयंत कांत को पत्र भेज सुरक्षाकर्मी उपलब्ध कराने को कहा था

दिल्ली स्थित एबेंसी के लिए निकलते समय युगवूम सिनाची ओनिया ने छठ मईया की महिमा का गुणगान किया। जेल अधीक्षक ने कहा कि वतन वापसी को लेकर उसने छठ व्रत किया था इसी दौरान नाइजीरिया एबेंसी उनकी फरियाद सुन ली।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.